पयागपुर। पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के मसड़ी पुल से सोहरियांवा तक सड़क की मरम्मत हाल में हई थी। सात दिन बाद ही सडक की गिट्रियां उखडने लगी हैं। मानकविहीन निर्माण होने से आसपास के लोगों में नाराजगी है। भाजपा के मंडल प्रभारी ने घटिया निर्माण का जायजा लिया है। विशेश्वरगंज क्षेत्र से सरयू नहर गुजरती है। यह नहर किसाना क लिए बेहद लाभकारी है। इसी नहर के किनारे चितौरा के धरसवां से मसड़ी, भिंगुरी, लखाही पुतली तारा, अमदापुर, अकरौरा, सोहरियांवा, चैसार विशेश्वरगंज होते हुए जाने वाली सड़क काफी जर्जर थी। सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह व पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी के प्रयास से मार्ग मरम्मत के लिए शासन ने बजट आवंटित किया। फरवरी माह से सड़क मरम्मत का कार्य शुरू हो गया। मार्च के अंतिम सप्ताह में कार्य खत्म हुआ। रात हुई बारिश में मरम्मत की घटिया गुणवत्ता की पोल खुल गई। सड़क की गिट्टियां जगहजगह उखड़ गईं। आसपास के लोगों ने इसकी शिकायत क्षेत्रीय भाजपा नेताओं से की। मार्ग तिर मोहनी पुल के पास व कर्तारामपुरवा के बीच कई जगह मार्ग के गड़ों में पानी भरा हुआ है। गिट्टियां उखड़ी हुई हैं। शनिवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष बटे कृष्ण तिवारी ने आसपास के लोगों की शिकायत पर घटिया निर्माण को देखा। उन्होंने कहा कि डीएम से शिकायत कर कार्रवाई कराई जाएगी